Bihar Ration Card Apply Online 2026
नमस्ते। उम्मीद करते हैं कि आप लोग बहुत ही अच्छे होंगे। अगर आप बिहार में राशन कार्ड के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, अपना खुद का जो राशन कार्ड है उसको बनवाना चाहते हैं या फिर राशन कार्ड में करेक्शन करना चाहते हैं, नाम को जोड़ना चाहते हैं, डिलीट करना चाहते हैं तो सभी काम के लिए आपको जो है कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है।
घर बैठे यह सारे काम करवा सकते हैं। इसमें गलती लोग कहां करते हैं? फॉर्म भरने में और डॉक्यूमेंट अपलोड करने में। ऐसा मैं इसलिए बोल रहा हूं कि बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो मानते हैं कि फॉर्म भरने के बाद हमें जो है कार्यालय में जाना पड़ेगा, पैसा देना पड़ेगा। उसके बाद ही हमारा राशन कार्ड अप्रूव होगा या फिर राशन कार्ड में नाम जुड़ेगा, डिलीट होगा।
बट ऐसा कई बार होता नहीं है। क्योंकि देखिए जो भी अधिकारी होते हैं, कर्मचारी होते हैं, वह भी लिमिट में रह के ही काम करते हैं। अगर आप कोई गलती का काम नहीं करते हैं, कोई गलत फॉर्म नहीं भरते हैं, कोई गलत डॉक्यूमेंट नहीं देते हैं, तो आपका जो राशन कार्ड का फॉर्म है ना, वह रिजेक्ट ही नहीं होगा। 110% बनेगा और आपको कहीं जाने की आवश्यकता भी नहीं होगी।
बस कुछ बातों का आपको ध्यान रखना होगा। इस Artical Post में आपको बताएंगे सरकार ने खुद यहां पे नोटिस जारी करके इसकी जानकारी दिया हुआ है कि आपको जो है लंबी कतार में लगने की आवश्यकता नहीं है। आपको दफ्तरों में जाने की आवश्यकता नहीं है। घर बैठे राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। नाम को जोड़ सकते हैं। डिलीट कर सकते हैं। बस कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। प्रक्रिया है जिसको आपको फॉलो करना पड़ेगा। इस वीडियो में बताएंगे कैसे अप्लाई करना है।
Bihar Ration Card Apply Online 2026
किन-किन बातों का विशेष रूप से ध्यान देना है।
जिसमें आपको केवल फॉर्म भर के भूल जाना है। किसी को पैसे नहीं देने हैं और ना ही कोई ऑफिस में आपको जाकर किसी प्रकार की बात करना है और हार्ड कॉपी आपको जमा करना है। ठीक है? अभी आप देखेंगे तो मेरे पास एक ऑफिशियल नोटिस है जो कि बिहार सरकार के द्वारा जारी किया गया है। क्योंकि बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो मानते हैं कि राशन कार्ड के लिए अप्लाई करेंगे।
उसके बाद हमें कार्यालय में जाना होगा। पैसा देना होगा। तो अगर मान लीजिए आप पात्र नहीं हैं। आप इधर-उधर करके राशन कार्ड बनाना चाहते हैं तो उस कंडीशन में आपको पैसे देने पड़ सकते हैं। बट आप सही जेन्युइन पर्सन हैं। आप राशन कार्ड के लायक हैं। अप्लाई करेंगे। थोड़ा सा डॉक्यूमेंट का ध्यान रखेंगे तो आपका राशन कार्ड बनेगा। कोई भी प्रॉब्लम नहीं होगा। कभी भी आपका फॉर्म रिजेक्ट नहीं होगा।
देखिए बताया गया है कि आप घर बैठे ऑनलाइन बनाएं अपना राशन कार्ड। ना आपको लंबी कतार में लगना है ना आपको ऑफिस का चक्कर लगाना है। बस कुछ क्लिक में अपने राशन कार्ड के लिए आवेदन दे सकते हैं और उसी आवेदन पे आपका राशन कार्ड बनेगा। कोई भी समस्या आपके साथ नहीं होगा।
PM Awas Yojana Gramin Big Update: 1st Verification पूरा, जाने अब कैसे मिलेगा पैसा बड़ा ख़ुशख़री
अब इसमें देखिए आवेदन की प्रक्रिया का जिक्र इन्होंने किया हुआ है जो कि आप सभी जानते ही हैं कि ऑनलाइन bihar.gov.in से जाकर आपको अप्लाई करना होता है। जहां पे सबसे पहले आपको साइन अप करना होता है। जन परिचय का जो आईडी है उसको बनानी पड़ती है। फिर यहां पे लॉगिन करके अपना जो फॉर्म है उसको भरनी होती है। यह तो आम बात है।
सभी लोग जानते हैं। लेकिन यहां पे दिक्कत कहां आती है कि बहुत सारे लोग ऐसे हैं ना कि जो डॉक्यूमेंट में फंस जाते हैं। जो आपको गलती नहीं करना है। देखिए इन्होंने बताया हुआ है कि लॉगिन करके अपना जो भी फॉर्म है वो जानकारी भर के यहां पे सबमिट कर देंगे। फिर आपके नंबर पे एक एसएमएस आएगा कि आपका जो राशन कार्ड का आवेदन है उसको यहां पे सबमिटेड कर दिया गया है।
इससे आपको पता लगता है कि यह आपने फॉर्म को सबमिट कर दिया हुआ है। अब जैसे ही फाइनल सबमिट कर देते हैं इसके बाद का जो प्रक्रिया है ना उस पे आपको ध्यान देना है। बहुत सारे लोग क्या करते हैं कि फॉर्म भरने के तुरंत बाद जो भी उनके लोकल जनप्रतिनिधि हैं, वार्ड हैं, मुखिया हैं उनसे संपर्क कर लेते हैं या फिर ब्लॉक में चले जाते हैं।
Bihar Ration Card Apply Online 2026 Link
ब्लॉक में जाने के बाद दलाल लोग जो है पीछे पड़ जाते हैं कि भाई अप्रूव नहीं होगा। इतना पैसा दे दोगे तो अप्रूव होगा नहीं तो रिजेक्ट हो जाएगा। मतलब कि एक डर का माहौल बना दिया जाता है। लेकिन कोई भी अधिकारी कर्मचारी अगर आप फॉर्म सही से भर रहे हैं। आप उसके लायक हैं तो आपका फॉर्म कभी भी रिजेक्ट नहीं होगा। क्योंकि अभी जो है डिजिटल युग है और इसमें कोई गड़बड़ी करता है तो फिर वो नप जाएगा।
ठीक है? तो इसलिए आपको फॉर्म भरते समय ही कुछ विशेष रूप से जो जानकारी है ना उसको आपको ध्यान रखना है और डॉक्यूमेंट पे मेन फोकस करना है। देखिए बहुत सारे लोग क्या करते हैं डॉक्यूमेंट सही से अपलोड नहीं करते हैं और डॉक्यूमेंट सही से नहीं देते हैं। सबसे पहले ध्यान रखिएगा कि अपना जो भी प्रमाण पत्र है, आय प्रमाण पत्र है और जाति प्रमाण पत्र है तीनों जो है रीसेंट का बनवा लीजिएगा।
अब इसमें बहुत सारे लोग क्या करते हैं कि आय जाति निवास सबका बनाकर दे देते हैं जबकि सबका लगता नहीं है। इसमें जो परिवार का मुखिया जिसको आप बना रहे हैं राशन कार्ड को देखेंगे तो उसमें जो है एक मुखिया होता है और बाकी उसके मेंबर होते हैं। तो जो परिवार का आवेदक है सॉरी मुखिया है यानी कि राशन कार्ड का आवेदक है उसका हीय बनाइए।
उसका ही आय बनाइए और उसका ही जाति बनाइए। अगर लागू होता है रिजर्वेशन कैटेगरी से आते हैं तो। तो ये तीन डॉक्यूमेंट रीसेंट का बना लेना है जो कि एक सालों के अंदर का बना होना चाहिए। ठीक है? डॉक्यूमेंट रेडी करेंगे और केवल आवेदक के नाम से ही रेडी करेंगे। सभी मेंबर का जरूरी नहीं है। ध्यान रखिए गलती नहीं करना है। यहां पे आधार कार्ड जो है सबका आपको देना है।
जितने भी लोगों का नाम जोड़ना है, डिलीट करना है, नया राशन कार्ड बनाना है, उन सबका आधार कार्ड यहां पे देना मैंडेटरी है। फिर अपना बैंक पासबुक देंगे। किनका? जो आवेदक हैं, जो परिवार का मुखिया है, जिनके नाम से राशन कार्ड बन रहा है, मेंबर का नहीं देना है। संपूर्ण परिवार का जो है एक फोटोग्राफ आपको क्लिक करना है।
Bihar Ration Card Apply Online 2026 डॉक्यूमेंट l
- आधार कार्ड
- ग्रुप वाला पासपोर्ट फोटो
- साइन या ,थंब
- जाति प्रमाणपत्र
- निवास प्रमाणपत्र
- आय प्रमाणपत्र
- बैंक पासबूक
- मोबाइल नम्बर
आपके घर में जितने भी फैमिली मेंबर हैं ना उनका एक फोटो क्लिक करिएगा ग्रुप फोटो और उसको यहां पे अपलोड करना है। आवेदक का जो सिग्नेचर है ना उसकी भी फोटोग्राफ यहां पे आपको अपलोड करना पड़ेगा। सिग्नेचर करवा लीजिए किसी पेपर पे और उसको यहां से क्या करिएगा कि स्कैन करके अपलोड कर दीजिएगा। तो ये सारे डॉक्यूमेंट आपको सही से अपलोड करने हैं।
सही से देने हैं। यहां पे गलती करेंगे तो फिर आगे चलके आपका फॉर्म रिजेक्ट होगा ही। कोई भी उसको रिजेक्ट होने से नहीं बजा सकता। ठीक है? ध्यान रखिएगा। फिर पैसे देने वाली बात आ जाएगी। अगर कोई दिव्यांगता है कोई मान लीजिए विकलांग है तो उसका विकलांगता प्रमाण पत्र भी आपको देना पड़ेगा। तो ये सारे डॉक्यूमेंट जो है आपको रेडी करने हैं। और इसी के बिहाफ पे आपको फॉर्म को भरना है।
फिर आपका फॉर्म कभी भी रिजेक्ट नहीं होगा। फॉर्म भर के आपको भूल जाना है। वेट करना है कि क्या-क्या हो रहा है। कहीं भी आपको कुछ गलती आप करते हैं तो आपका फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा। 110% रिजेक्ट हो जाएगा। ठीक है? तो यहां पे क्या करना है कि आधार कार्ड सबका बैंक पासबुक औरय आय जाति केवल आवेदक का सिग्नेचर आवेदक का और दिव्यांगता प्रमाण पत्र में कोई अगर विकलांग व्यक्ति है तो उसका प्रमाण पत्र लगाकर यहां पे डॉक्यूमेंट को अपलोड करना है।
सबको सेल्फ अटेस्टेड करना है। बिना सेल्फ अटेस्टेड के आप अपलोड करेंगे तो समझिए कि प्रॉब्लम होगा। इसको सिग्नेचर करके ही अपलोड करना है। ठीक है? तो यहां पर सिग्नेचर करके ही अपलोड करिएगा। सब पे सबका सिग्नेचर होनी चाहिए या फिर जो ठेपा देता है उसका ठेपा होनी चाहिए। तब यहां पे आपको स्कैन करके इसको अपलोड करना है और आपको जो है फॉर्म को सबमिट करना है।
कभी भी आपका फॉर्म रिजेक्ट नहीं होगा। गारंटी के साथ मैं बोल रहा हूं। बहुत सारे लोग का मैं भी फॉर्म भरता हूं। बहुत सारे लोग साइबर कैफे वाले ही भरते हैं। कुछ भी नहीं करते हैं। उनका फॉर्म एक्सेप्ट हो जाता है। केवल वो फॉर्म भरने का तरीका जान गए हैं। कैसे फॉर्म को भरना है? फॉर्म कहां से भरना होता है? है आरसी ऑनलाइन आरसी ऑनलाइन यहां पे खोलेंगे तो आपके सामने यह वाला वेबसाइट आएगा जिसके माध्यम से यहां से लॉगिन करके साइन अप करेंगे l
साइन अप करने के बाद यहां पे बड़ी आसानी से अप्लाई कर सकते हैं तो इसके लिए मैंने एक वीडियो बनाया हुआ है कैसे अप्लाई करना है उस वीडियो को देखिएगा क्योंकि उसमें मैंने बहुत सारे ऐसी जानकारी दिया हुआ है जो आपके काम के लिए हो सकता है तो जरूर चेक आउट कर लीजिएगा स्टेप बाय स्टेप हमने बताया हुआ है कैसे फॉर्म को भरना है तो ये जो है सही प्रक्रिया है फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की गलती करेंगे l
फिर आपका फॉर्म रिजेक्ट होना ही होना कोई उसको नहीं बचा सकता। ठीक है? तो फॉर्म सही से भर दीजिएगा। कहीं भी डॉक्यूमेंट आपको जमा करने की आवश्यकता नहीं है। किसी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। अगर रिजेक्ट होता है तो क्यों हुआ? उसके पीछे कारण क्या है? और साथ ही साथ राशन कार्ड की जो एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया है l
उसको चेक करने के बाद ही आपको फॉर्म अप्लाई करना है। ऐसा नहीं है कि आपके पास पक्का मकान है। आपके घर में 10,000 से अधिक कोई कमा रहा है। आईटीआर भरते हैं। आपके पास फोर व्हीलर गाड़ी है और फॉर्म आपने भर दिया तो रिजेक्ट तो होना ही होना है। अगर आप इसके लिए पात्र हैं तो आपका अप्रूव 110% होगा। मिलते हैं एक नए artical में एक नए टॉपिक के साथ। तब तक के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।